शाह अलर्ट

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा महिला से चेन लूट की घटना का 48 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 01 लूटेरे अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लूटी गयी पीली धातु की चेन व अवैध शस्त्र बरामद।*अवगत कराना हैं कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रामाशीष यादव एवं प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन श्री संजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 23.11.2023 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा महिला से चेन लूट की घटना का 48 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 01 लूटेरे अभियुक्त को जानसठ पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से लूटी गयी पीली धातु की चेन व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 19.11.23 को वादी श्री प्रदीप त्यागी निवासी शकुन्तलम आवास विकास कॉलोनी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाईन पर लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि मोटरसाइकिल सवार 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवास विकास कॉलोनी पर उनकी पत्नी से सोने की चेन मय लॉकेट लूटने की घटना कारित की गयी है। इस सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियोग के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 23.11.2023 उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-**1.* अनमोल गर्ग उर्फ निक्कू पुत्र रजनीश गर्ग उर्फ बबला निवासी गांधी नगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।*वांछित अभियुक्त का नाम-**1.* आशीष पुत्र अजीत बाबरिया निवासी नत्थूपुरा डीसीएम कॉलोनी बुराडी, दिल्ली।*पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्त अनमोल गर्ग उर्फ निक्कू द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि मैंने और आशीष उपरोक्त ने अपने खर्चे पूरा करने के लिए लूट की योजना बनायी तथा दिनांक 19.11.2023 को आवास विकास कॉलोनी मुजफ्फरनगर से हम दोनों ने मिलकर एक महिला से चेन लूटी थी। लूटी चेन का आधा हिस्सा मेरे पास है तथा लॉकेट व आधी चेन आशीष उपरोक्त के पास है जो घटना करने के बाद दिल्ली चला गया था। *बरामदगी-*✅ आधी पीली धातु की चेन।✅ 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर।*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*1. प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।2. उ0नि0 श्री किशनपाल थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।3. है0का0 688 आदित्य थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।4. है0का0 719 बालकिशन थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।5. का0 1545 मनोज थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।6. का0 1307 दिनेश बाना थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।7. का0 1632 विकास तोमर थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।*नोट-* वांछित अभियुक्त आशीष उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है साथ ही अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *