2025-03-19

Shah Alert

शाह अलर्ट भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल

Oplus_131072

यूपी में 32 IPS अफसरों के तबादले, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी!

शाह अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मंगलवार को 32 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इससे पहले 17 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर किया गया था। इन बदलावों में कई बड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

महत्वपूर्ण तबादले:

हेमंत कुटियाल – डीआईजी, एसएसएफ लखनऊ बनाए गए।शालिनी – डीआईजी, पीएसी अनुभाग, मुरादाबाद बनीं।

स्वप्निल ममगाई – डीआईजी, पीएसी अनुभाग, मेरठ नियुक्त।

डी. प्रदीप कुमार – डीआईजी, पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, लखनऊ बने।

अरुण कुमार श्रीवास्तव – डीआईजी, पीएसी अनुभाग, अयोध्या बनाए गए।

सूर्यकांत त्रिपाठी – डीआईजी, फायर सर्विस मुख्यालय, लखनऊ भेजे गए।

राजेश कुमार सक्सेना – डीआईजी, पीटीएस सुल्तानपुर की जिम्मेदारी दी गई।

सुनीता सिंह – डीआईजी, पीएसी मुख्यालय, लखनऊ बनीं।

कमला प्रसाद यादव – डीआईजी, भ्रष्ट्राचार निवारण संगठन, लखनऊ बनाए गए।

आईजी रैंक के अफसरों के तबादले:

डॉ. प्रीतिन्दर सिंह – आईजी, पीएसी, मध्य जोन, लखनऊ बने।

अपर्णा कुमार – आईजी, मानवाधिकार, लखनऊ नियुक्त।

एल.वी. एंटनी देव कुमार – एडीजी, नियम एवं ग्रंथ, लखनऊ बनाए गए।

एएसपी और एसपी रैंक के अफसरों के तबादले:

देवेंद्र कुमार – एएसपी, नगर, शाहजहांपुर बने।

आयुष श्रीवास्तव – एएसपी, नगर, जौनपुर नियुक्त।

अलोक कुमार – एएसपी, संभल बनाए गए।

बजरंग बली – सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर बने।

अनिल कुमार यादव – डीसीपी, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी बनाए गए।

रोहित मिश्रा – एसपी, मुख्यालय, लखनऊ बने।

× How can I help you?