शाह अलर्ट

सैकड़ो महिलाओ ने पीडीए जागरूकता अभियान से दिया सन्देश

मुज़फ्फरनगर l सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाये जा रहे पीडीए पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष व पूर्व चेयरपर्सन शाहपुर नगर पंचायत के नेतृत्व में तीन पीडीए सभाए आयोजित की गई।

शाहपुर में समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी द्वारा व ग्राम मन्ववरपुर में सपा महिला सभा विधानसभा अध्यक्ष निशा कल्यान एवं ग्राम समौली में सपा महिला सभा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रीति शर्मा द्वारा आयोजित पीडीए सभाओ को सम्बोधित किया

सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी,समाजवादी महिला सभा जिला प्रभारी संगीता राहुल,महानगर अध्यक्ष सपा महिला सभा मेरठ नजमा, महासचिव मेरठ अनिता चौधरी,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैंनी ने कहा कि जातीय जनगणना,सामाजिक न्याय व पिछड़े दलित अल्पसंख्यक पीड़ित वंचित को भाजपा में भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।

पीडीए समाज के उत्पीड़न भेदभाव आरक्षण व संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा।

वक्ताओं ने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करते हुए कहा की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश साफ है की विकास के साथ पीडीए समाज को उचित राजनीतिक भागीदारी देकर सामाजिक न्याय को लागू किया जाए।

पीडीए सभाओ को नगर अध्यक्ष महिला सभा शाहपुर ममता कश्यप, नगर पंचायत सभासद व सपा नेत्री वकीला बेगम, बुढ़ाना विधानसभा अध्यक्ष महिला सभा सलमा शेख सहित अनेक समाजवादी महिला सभा पदाधिकारियो द्वारा संबोधित किया गया।

समाजवादी महिला सभा द्वारा आयोजित तीनों पीडीए सभाओ में सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं द्वारा भागीदारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *