शाह अलर्ट

सहारनपुर। (Shah Alert)

जनपद देवरिया निवासी संजय सिंह ने दीं फोन काल पर धमकी।

थाना गंगोह के गांव बीनपुर निवासी हरेंद्र सिंह के किसी मामले की सिफारिश में आया था फ़ोन।

काल कर्ता ने SDM संगीता राघव को गाली गलौज करते हुए जूते मारकर सिर फोड़ दूंगा जैसे अमर्यादित शब्दों का भी किया प्रयोग।

महिला अधिकारी के साथ अभद्र भाषा एवं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए की गाली-गलौज दी चक्का जाम करने की धमकी।

महिला अधिकारी के द्वारा बार बार अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करने का अनुरोध किया गया।

लेकिन उसके बाद भी जान बूझ कर बार बार फोन कर धमकी देना, गाली-गलौज करते महिला अधिकारी की गरिमा को ठेस पहुंचाई।

SDM संगीता राघव ने काल कर्ता जनपद देवरिया निवासी संजय सिंह के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज।

SDM नकुड संगीता राघव की तहरीर पर पुलिस ने BNS की संगीन धाराओं 352, 351(3),121(1), 224,79 में किया मुकदमा दर्ज।

थाना नकुड में SDM संगीता राघव ने कराया मुकदमा दर्ज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *