शाह अलर्ट

(Shah Alert)

अवगत कराना है कि आज दिनांक 25.06.2024 को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अजय साहनी महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्द द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय को सलामी दी गयी जिसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित आगुन्तक कक्ष का निरीक्षण कर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की गई। तदोपरान्त महोदय द्वारा प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आई.जी.आर.एस. कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पेशी कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात, रिकॉर्ड रुम, पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा, साइबर हेल्प सेन्टर, स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय आदि शाखाओं एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा शाखाओं में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्यों की जानकारी की गयी तथा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने तथा कार्यालय रिकॉर्ड को दुरस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान शाखाओं के अभिलेखों के रख-रखाव को चेक किया गया तथा साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्य समय से सम्पादित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया तथा सम्बन्धित को उनका निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। 

वार्षिक निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, समस्त शाखा प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *