शाह अलर्ट

नई दिल्ली । कांग्रेस ने गुरुवार को कहा पार्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में दक्षिण से उत्तर को हुई भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूरब से पश्चिम की तरफ होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा मील का पत्थर साबित होगी और इससे देश का राजनीतिक पर दृश्य बदलेगा।

कांग्रेस संचार विभाग की प्रभारी जय राम रमेश ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा श्री गांधी ने एक महत्वपूर्ण बैठक की है जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता मौजूद रहे। बैठक में वर्ष 2024 के चुनावों की तैयारी और श्री गांधी की मणिपुर से मुंबई के बीच निकाली जा रही यात्रा पर चर्चा हुई। श्री गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक इससे पहले 4000 किमी. लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली गई थी।

उन्होंने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा’ ने पूरे देश का माहौल बदल दिया था और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी थी। ये यात्रा पार्टी और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई। आज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 जनवरी से होने वाली श्री गांधी की इस यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ होगा। भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो संदेश दिया, हम उसे इस यात्रा की मदद से आगे बढ़ाएंगे।”

रमेश ने कहा, “राहुल जी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे। राहुल जी इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।”

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट बताते हुए उन्होंने कहा, “यात्रा मणिपुर से मुंबई 14 जनवरी-20 मार्च तक होगी। यात्रा मणिपुर | 107 किमी एक दिन में तय करहि। नागालैंड में 257 किमी 2 दिन, असम में 833 किमी 8 दिन, अरुणाचल प्रदेश 55 किमी एक दिन, मेघालय 5 किमी एक दिन, पश्चिम बंगाल 523 किमी दिन, बिहार 425 किमी दिन,

झारखंड 804 किमी दिन, ओडिशा 341 किमी दिन, छत्तीसगढ़ 536 किमी उत्तर प्रदेश 1,074 किमी 11 दिन, मध्य प्रदेश 698 किमी ,सात दिन,

राजस्थान 128 किमी ,एक दिन, गुजरात 445 किमी, पांच दिन और महाराष्ट्र 480 किमी,चार दिन रहने के बाद 20 मार्च को खत्म हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *