2025-04-09

Shah Alert

शाह अलर्ट भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज़ चैनल

पूजा सामग्री अर्पित करने युवती पूर्वी यमुना नहर में डूबी,पुलिस प्रशासन व गोताखोरो के द्वारा तलाश जारी…!

शाह अलर्ट

बेहट सहरनपुर

हथिनीकुंड से निकलने वाली पूर्वी यमुना नहर में गंदेवड पुल के पास युवती डूब गई रविवार सुबह सात बजे..

Shah Alert

कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव गंदेवड में पूर्वी यमुना नहर पर पूजा सामग्री अर्पित करने पहुंची युवती का पैर फिसलने से पानी में डूबी।

युकती कि सूचना मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ नहर किनारे जुटी।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन व गोताखोरों के द्वारा युवती की तलाश की जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार. 👇

शिवानी (आयु करीब 22 वर्ष) पुत्री अमीचंद उपाध्याय निवासी ग्राम मीरपुर गन्देवड कोतवाली बेहट की शादी जनता रोड स्थित गांव लखनौती लड़वा थाना देहात कोतवाली में हुई थी युवती रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर आपने मायके में आई हुई थी।

रविवार की सुबह करीब सात बजे युवती पूजा की सामग्री अर्पित करने पूर्वी यमुना नहर के पुल पर पहुंची जहां उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी के तेज बहाव में डूब गई।

समाचार लिखे जाने तक युवती का कोई सुराग नहीं लगा है।

× How can I help you?