शाह अलर्ट

मुजफ्फरनगर। (Shah Alert)

थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी किये आभूषण, अवैध शस्त्र व जनपद मेरठ से चोरी की गयी मोटरसाइकिल बरामद।

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह व थाना प्रभारी शाहपुर श्री बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर चोरी के अभियोग का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये सफेद व पीली धातु के आभूषण, अवैध शस्त्र व जनपद मेरठ से चोरी की गयी मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 16.06.2024 को थानाक्षेत्र शाहपुर के ग्राम सीमली में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर नगदी व आभूषणों की चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना शाहपुर पर मु0अ0स0-185/24 धारा-380,457 भादवि पंजीकृत किया गया था। पंजीकृत अभियोग के सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त अभियोग से सम्बन्धित पीली धातु के दो बुन्दे कानों के तथा 02 पायल सफेद धातु बरामद किये गये। इसके साथ ही अभियुक्त से थाना शाहपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0-166/24 धारा-380,457,411 भादवि से सम्बन्धित पंखे एवं थाना बृहमपुरी जनपद मेरठ पर पंजीकृत मु0अ0स0-89/2023 धारा-379,414,411 भादवि से सम्बन्धित चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
1. अरशद पुत्र असलम दर्जी निवासी किदवईनगर थाना कोतवाली नगर,मुजफ्फरनगर।

बरामदगी-
01 मोटरसाइकिल हीरो होण्डा शाइन यूपी 14 ईएच 3926 (थाना बृहमपुरी जनपद मेरठ पर पंजीकृत मु0अ0स0-89/2023 धारा-379,414,411 भादवि से सम्बन्धित)
02 बुन्दे कानों के पीली धातु व 02 पायल सफेद धातु (थाना शाहपुर पर मु0अ0स0-185/24 धारा-380,457 भादवि से सम्बन्धित)
03 पंखे (थाना शाहपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0-166/24 धारा-380,457,411 भादवि से सम्बन्धित)
01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार अभियुक्त अरशद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0-185/24 धारा-380,457,411 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0स0-186/24 धारा-3/25 आयुद्ध अधि0 व 414 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0स0- 166/24 धारा-380,457,411 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0स0-89/23 धारा-379,414,411 भादवि थाना बृहमपुरी, मेरठ।
5. मु0अ0स0-600/21 धारा- 380,411,457 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
6. मु0अ0स0-319/21 धारा-380,411,457 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
7. मु0अ0स0-599/21 धारा- 380,411,457 भादवि थाना नई मण्डी,मुजफ्फरनगर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 रविन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
2. है0का0 121 रोहताश कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
3. है0का0 713 दिनेश शर्मा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
4. का0 2068 राहुल यादव थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *