शाह अलर्ट

इसमें श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ, मुजफ्फरनगर में विद्यार्थियों को भी भ्रमण के लिए ले जाया गया।

बी0ए0एल0एल0बी0 चतुर्थ व पंचम वर्ष के विद्यार्थी अपने अध्यापकों राममनू प्रताप सिंह, अमितोष कुमार, के निर्देषन में लोक अदालत की कार्यवाही देखने पहुंचे।

सर्वप्रथम विद्यार्थी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहायता केन्द्र पहंुचे। वहां उन्हें विधिक सेवाओं तथा लोक अदालत के विषय में प्रारम्भिक जानकारी दी। फिर विद्यार्थियों को मीडिएषन में ले जाया गया। उसके उपरान्त जिला न्यायालय का भ्रमण कराया गया। वहां जिला न्यायाधीष के द्वारा छात्र-छात्राओं को विधि व्यवसाय से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। आज की लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित विवादो की कार्यवाही चल रही थी। अध्यापकों द्वारा विधि के छात्र छात्राओं को ये सभी अदालती कार्यवाहियों का अवलोकन कराया गया तथा इनके विषय में बताया गया कि लोक अदालत के द्वारा त्वरित न्याय, शीघ्र न्याय, सस्ता न्याय उपलब्ध होता है। जो कि आप के समय की आवष्यकता हैं। लोक अदालत के निर्णय की अपील नही होती। विवादो के कोई भी पक्षकार लोक अदालतो में आकर प्रभावषाली त्वरित न्याय प्राप्त कर सकते है।


उल्लेखनीय है कि श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में समय-2 पर अनेक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित कराये जाते है। यहा समय-2 पर विद्यार्थियों को न्यायालय भ्रमण तथा लोक अदालत की कार्यवाही में अवलोकन के लिए भी ले जाया जाता है। ताकि विद्यार्थी विधि व्यवसाय से सम्बन्धित प्रैक्टिकल ज्ञान प्राप्त कर सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या डॉ0 पूनम शर्मा, सोनिया गौड, संजीव कुमार, जयकुमार, आकांक्षा त्यागी, हीना गुप्ता, प्रीती, व विनय तिवारी, का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *